महाराष्ट्र के पुणे के निगड़ी इलाके में विश्व हिंदू परिषद के कम से कम 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ हवाई राइफल से फायरिंग करने और तलवारें दिखाने और उनके द्वारा आयोजित रैली में तलवारों का इस्तेमाल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, उनमें वीएचपी के स्थानीय अध्यक्ष शरद इनामदार, जिला अध्यक्ष धनजी शिंदे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम विश्व हिंदू परिषद द्वारा बिना अनुमति के निगड़ी क्षेत्र में रैली निकाली गई।
इस रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के हाथों में एयर गन थी। रैली के दौरान एयर गन से हवाई फायर किए जा रहे थे। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के हाथों में तलवारें भी थी, जबकि घातक हथियार पास रखने पर पुलिस ने पाबंदी लगा रखी है।