फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलटफेर: आज भाजपा में होगी एक और बड़े नेता की एंट्री, विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज

Wed, 16 Jun 2021 10:52 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि बुधवार को एक और बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में साल 2022 के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सूत्रों का दावा है कि बुधवार (16 जून) को भाजपा में एक और बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह भाजपा में एक बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस राजनीतिक गतिविधि पर टिक गई है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुई थी जितिन प्रसाद की एंट्री
बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने यह कदम उठाया। माना जा रहा है कि ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने जितिन को अपने पाले में खींचा है। 

इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि 2022 के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और गुजरात शामिल हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश और पंजाब में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें