फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2021: उस्मान शिनवारी से पार नहीं पाया लाहौर कलंदर्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स की धमाकेदार जीत

Wed, 16 Jun 2021 09:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में क्वेटा ने लाहौर को 18 रनों से हरा दिया। क्वेटा की पीएसएल 2021 सीजन में ये सिर्फ दूसरी जीत है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग का 23वां मुकाबला 15 जून को लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। अबू धाबी में हुए इस रोमांचक मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्सन ने लाहौर को 18 रनों से शिकस्त दी। क्वेटा को मैच जिताने में उस्मान शिनवारी और खुर्रम शहजाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएसएल 2021 में क्वेटा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है और उसकी 8 मैचों में ये सिर्फ दूसरी जीत है। 

विज्ञापन


अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी क्वेटा की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 4 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज उस्मान खान खाता भी नहीं खोल पाए। 

इसके बाद कैमरन डेलपोर्ट ने वेराल्ड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। मध्यक्रम में कप्तान सरफराज अहमद और आजम खान ने बढ़िया बल्लेबाजी की। सरफराज ने नाबाद 34 रन बनाए  वहीं आजम 33 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


इस तरह क्वेटा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। लाहौर की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जेम्स फॉकनर रहे उन्होंने 3 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद हफीज और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला। 

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उनका पहला विकेट भी 4 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए सोहैल अख्तर खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद ओपनर फखर जमां भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। 

उस्मान शिनवारी ने लाहौर के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। उनके आगे लाहौर कलंदर्स के बल्लेबजों की एक न चली। मिडिल ऑर्डर में जीशान अशरफ 16, मोहम्मद हफीज 1 और बेन डक 6 रन बनाकर आउट हुए। 

टिम डेविड को अगर छोड़ दिया जाए तो लाहौर का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टिम 46 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पुछल्ले बललेबाज हैरिस रऊफ ने 19 रनों की पारी खेली। जबकि जेम्स फॉकनर और शाहीन अफरीदी के बल्ले से 12-12 रनों की पारी निकली। लाहौर की पूरी टीम 18 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। क्वेटा की और से उस्मान शिनवारी और खुर्रम शहजाद ने 3-3 विकेट लिए। बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए शिनवारी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें