फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए अब अलग आरक्षण, हर क्लास में मिलेगी लोअर बर्थ

Wed, 12 Apr 2023 08:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गरीब रथ में दिव्यांग लोगों के लिए दो लोअर और दो अपर बर्थ आरक्षित किया है। इसके अलावा, ऐसी चेयर कार ट्रेनों में दो सीटें दिव्यांगों के लिए आरक्षित होंगी। हालांकि, इस सुविधा के लिए उनको पूरा किराया देना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीटों के कोटे में नया बदलाव किया है। दिव्यांगों के लिए आरामदायक सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में उनके और उनके परिजनों के लिए निचली बर्थ निर्धारित की है। अब हर क्लास में उन्हें और उनके साथ चलने वाले अटेंडेंट को आरक्षित सीटें मिलेंगी, वो भी लोअर और मिडिल बर्थ। 

विज्ञापन


रेलवे की एडवाइजरी के मुताबिक, दिव्यांग जनों के लिए स्लीपर क्लास में चार सीटों का कोटा रहेगा, जिसमें दो नीचे की सीटें रहेंगी और दो मिडिल सीटें होंगी। थर्ड एसी में दिव्यांग जनों के लिए दो वर्ग आरक्षित रहेगा, जिसमें एक सीट नीचे की और एक मिडिल बर्थ होगी। गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों में दो बर्थ नीचे की होंगी और दो अपर बर्थ रहेंगी। दिव्यांगजनों के लिए उन ट्रेनों में भी कोटा निर्धारित किया गया है जिसमें सेकंड क्लास सिटिंग या एसी चेयर कार के दो से अधिक कोच होते हैं। इनमें दिव्यांग जनों के लिए दो सीटों का कोटा आरक्षित किया गया है। हालांकि, इस सुविधा के लिए उनको पूरा किराया देना होगा।

रेलवे चार श्रेणियों में दिव्यांगों को किराए में रियायत देता है। 

  1. अस्थि विक्लांग और मानसिक रूप से मंद व्यक्ति (जो बिना किसी साथ के नहीं कर सकते हैं)।

  2. अंधे व्यक्ति और मूक-बधिर व्यक्ति (जो अकेले या फिर किसी के साथ यात्रा कर सकते हैं)।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें