फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: अन्नाद्रमुक-भाजपा गठजोड़ के पक्ष में नहीं थे अन्नामलाई; अब अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का किया एलान

Sat, 05 Apr 2025 04:23 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नाद्रमुक प्रमुख के पलनीस्वामी ने पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। तभी से इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया कि राज्य में भाजपा और अन्नाद्रमुक मिलकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में द्रमुक का मुकाबला करने वाले हैं।
विज्ञापन
के. अन्नामलाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। मुख्य विपक्षी दलों भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच गठजोड़ की चर्चाओं के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई के पद से इस्तीफा देने की खबरें शुक्रवार को मीडिया में छाई रहीं। हालांकि पार्टी में किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। खुद अन्नामलाई ने सीधे यह तो नहीं कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन इतना जरूर कहा कि पार्टी जल्द ही प्रदेश में नया नेतृत्व लाएगी। मैं पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं हूं।

विज्ञापन


दरअसल अन्नाद्रमुक प्रमुख के पलनीस्वामी ने पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। तभी से इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया कि राज्य में भाजपा और अन्नाद्रमुक मिलकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में द्रमुक का मुकाबला करने वाले हैं। हालांकि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व अन्नामलाई से खफा चल रहा है। 

अन्नामलाई लगातार पार्टी को अपने दम पर राज्य में खड़ा करने के पक्षधर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की। इसके कारण लोकसभा चुनावों में भाजपा के मत प्रतिशत में तेज उछाल आया लेकिन यह द्रमुक को हराने के लिए काफी नहीं था। सूत्रों का कहना है कि पार्टी भाजपा के साथ फिर हाथ मिलाने को तैयार है लेकिन इसके लिए मुख्य शर्त यह रखी गई है कि अन्नामलाई राज्य भाजपा अध्यक्ष नहीं होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी के तहत अन्नामलाई ने पद छोड़ दिया है ताकि पार्टी की इस योजना में कोई रुकावट न आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें