फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नामलाई बोले: DMK शासन में चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना में हुआ बड़ा घालमेल; शिकायत के साथ CBI को सौंपे सबूत

Sun, 30 Apr 2023 08:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

के अन्नामलाई ने आरोप लगाया था कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा दो शेल फर्मों के माध्यम से डीएमके के 2011 के चुनाव कोष के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को 200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। 
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई डीएमके सरकार के खिलाफ लगातार निशाना साध रहे हैं। हाल ही में डीएमके फाइल्स के जरिए राज्य में सत्ताधारी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद उन्होंने कहा है कि मेट्रो रेल परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को के अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने द्रमुक शासन के दौरान मेट्रो रेल परियोजना में 'भ्रष्टाचार' की जांच के लिए सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए भाजपा प्रतिबद्ध
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने आगे कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की यह प्रतिबद्धिता 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रस्तावित राज्यव्यापी यात्रा 'एन मन एन मक्कल' (मेरी मिट्टी, मेरे लोग) में दिखेगी। 

 शिकायत के साथ सीबीआई को दिए सबूत
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने सीबीआई के पास चेन्नई मेट्रो रेल फेज-I परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, साथ ही सबूत भी जमा किए थे। मुझे बताया गया कि छह अन्य लोगों ने भी शिकायत दर्ज कराई है। इनमें बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली एक फर्म भी शामिल है।  
विज्ञापन


बता दें कि 14 अप्रैल को राज्य भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने 2006 से 2011 के बीच डीएमके शासन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा भुगतान एक कंपनी से किकबैक के रूप में प्राप्त किया गया था। इस कंपनी ने चेन्नई मेट्रो रेल फेज-I परियोजना से संबंधित बोली जीती थी।

सीएम स्टालिन को दी गई थी 200 करोड़ की रिश्वत
उन्होंने आरोप लगाया था कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा दो शेल फर्मों के माध्यम से डीएमके के 2011 के चुनाव कोष के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को 200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। भाजपा नेता ने उस समय कहा था कि वह सीबीआई से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी सीटों पर जीतना लक्ष्य- अन्नामलाई  
कुछ दिनों पहले, AIADMK के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी और एसपी वेलुमणि सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अन्नामलाई के साथ दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से मुलाकात की थी। दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव है। लोग DMK सरकार से नाराज हैं। ऐसे में हमारा लक्ष्य तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों के साथ-साथ पड़ोसी पुडुचेरी की एकमात्र सीट जीतना है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे पर वार्ता के लिए वे दिल्ली गए थे। 

इस दौरान अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी काफी समय बचा है। अभी से इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें