फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EY Row: 'काम के तनाव को लेकर फोन पर रोती थी बेटी', अन्ना के पिता बोले- उसे सोने-खाने तक का वक्त नहीं मिलता था

Sat, 21 Sep 2024 07:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

सिबी जोसेफ ने कहा कि  बेटी को देर रात तक काम करना पड़ता था। वह ऑफिस से पीजी लौटने के बाद भी काम करती थी। उसे वह काम करना पड़ता, जिसका उससे कोई लेना-देना तक नहीं था।
विज्ञापन
ईवाई कर्मचारी के पिता सीबी जोसेफ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल के पिता सिबी जोसेफ का शनिवार को दर्द सामने आया। उन्होंने कहा कि बेटी को काम का इतना तनाव था कि वह फोन पर रोती थी। उसे खाने और सोने तक का वक्त नहीं मिलता था।  

विज्ञापन


सिबी जोसेफ ने कहा कि बेटी ने 18 मार्च को ईवाई जॉइन की थी। एक सप्ताह बाद उसे नियमित ऑडिटिंग का काम सौंपा गया। ईवाई पुणे में छह ऑडिट टीमें हैं और अन्ना छठवीं टीम में शामिल थी। सहायक प्रबंधक उसे काम सौंपता था और लेखा परीक्षक उसके काम की समीक्षा करता था। 

उन्होंने कहा कि बेटी को देर रात तक काम करना पड़ता था। वह ऑफिस से पीजी लौटने के बाद भी काम करती थी। उसे वह काम करना पड़ता, जिसका उससे कोई लेना-देना तक नहीं था। उसे न तो खाने का समय मिल रहा था और न ही सोने का। वह तनाव में थी और उस पर काम का दबाव था। 
विज्ञापन


जोसेफ ने कहा कि प्रबंधक काम की समय पर समीक्षा नहीं करता। वह तो अपने शेड्यूल के हिसाब से काम करता था। प्रबंधक क्रिकेट का फैन है, इसलिए वह मैच के समय के हिसाब से अपना शेड्यूल तय करता था। इसलिए बेटी को काम पूरा करने के लिए देर रात तक बैठना पड़ता था। 

उन्होंने कहा कि बेटी फोन पर रोती थी और कहती थी कि इतने तनाव और दबाव में वह काम नहीं कर सकती। हमने उसे इस्तीफा देने और वापस आने के लिए कहा था, लेकिन वह काम करना चाहती थी। क्योंकि उसे ईवाई में अनुभव मिल रहा था। 21 जुलाई को वह अपने कमरे में गिर गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने हमसे कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

26 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन, जो चार महीने पहले EY के पुणे कार्यालय से जुड़ी थीं की जुलाई में मृत्यु हो गई थी। कथित तौर पर उनकी मौत अत्यधिक काम के दबाव को झेलने कारण हुई। अन्ना की मां ने एक पत्र में दावा किया कि उनकी बेटी की मृत्यु "अधिक काम" के कारण हुई और कंपनी पर कर्मचारियों की भलाई की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें