फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे ने दी 30 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 01 Jan 2019 04:28 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने फिर से आंदोलन करने की धमकी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर 30 जनवरी 2019 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। अन्ना ने कहा, ‘भ्रष्टाचार को रोकने वाला लोकपाल लोकायुक्त कानून तो बन गया। अब सिर्फ  कानून पर अमल करना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए, लेकिन अब तक इस कानून पर केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस बाबत मैंने मोदी सरकार को 32 बार पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सरकार लगातार लोकपाल की अनदेखी कर रही है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें