फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे फिर करेंगे आंदोलन, मोदी सरकार के काम काज से हैं नाखुश

Fri, 16 Feb 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Anna Hazare
विज्ञापन

अपने आंदोलन से तत्कालीन सरकार को हिलाने वाले अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर निराशा जाहिर की है। समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि प्रधानमंत्री से

विज्ञापन

बहुत उम्मीदें थी। एक रैली के दौरान अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर हमला बोला। किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए अन्ना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने किसानों की दयनीय स्थिति के लिए केंद्र की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 

अन्ना हजारे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने थे तो मुझे उनसे काफी उम्मीदें थी। व्यंग्यात्मक लहजे से उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद मैं उनके कार्यकाल से काफी निराश हूं। अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र की सरकार के खिलाफ आंदोलन करुंगा। इसके लिए मैं राज्य की सरकारों से समर्थन की मांग कर रहा हूं। 
विज्ञापन


अब तक चुप रहने के सवाल पर अन्ना ने कहा कि मैं अब तक चुप था क्योंकि मुझे लगा था कि बड़े बदलाव के लिए समय दिया जाना चाहिए। लेकिन अब मुझे इस समय पर चुप रहने का पछतावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का करीब तीन चौथाई समय खत्म हो चुका है। ऐसे में मैं अब आंदोलन के लिए बाध्य हूं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान से सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें