फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 'अगर आरोप झूठे हैं तो मानहानि का केस करें कदम', डांस बार-रेत घोटाले को लेकर अनिल परब का हमला तेज

Tue, 22 Jul 2025 05:20 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम पर डांस बार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। परब ने कहा कि 'सावली बार' का लाइसेंस कदम की मां के नाम पर है और बार में गैरकानूनी गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने मंत्री पद छोड़ने की मांग करते हुए सरकार को चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे और सबूत पेश करेंगे।

विज्ञापन
शिवसेना यूबीटी नेता अनिल परब और मंत्री योगेश कदम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर परब ने कहा कि अगर योगेश कदम उनके आरोपों को झूठा मानते हैं तो वे उन पर मानहानि का मुकदमा करें या विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएं, ताकि उन्हें कोर्ट में सबूत पेश करने का मौका मिल सके। अनिल परब ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर इस मामले में सबूत सौंपेंगे और योगेश कदम का इस्तीफा मांगेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे मामला कोर्ट में ले जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में बीते दिनों अनिल परब ने आरोप लगाया कि मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित सावली बार का लाइसेंस योगेश कदम की मां के नाम पर है। उन्होंने कहा कि जब मंत्री गृह विभाग संभालते हैं, तो उनकी या उनके परिवार की किसी भी व्यावसायिक गतिविधि का उसमें शामिल होना हितों का टकराव है। उन्होंने बताया कि यह बार 30 मई 2024 को पुलिस रेड में पकड़ा गया था, जहां से 22 बार डांसर, 22 ग्राहक और 4 स्टाफ पकड़े गए। इससे पहले भी 2023 में दो बार इस बार पर छापे पड़े थे।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: गढ़चिरौली में सीएम फडणवीस बोले- विकास रोकने की साजिश कर रहे शहरी नक्सली, विदेश से मिल रही फंडिंग
विज्ञापन


रत्नागिरी में रेत घोटाले का आरोप
परब ने यह भी आरोप लगाया कि रत्नागिरी जिले की जगबुड़ी नदी से अवैध रूप से रेत उठाकर, उसे योगेश कदम के परिवार से जुड़े एक डेंटल कॉलेज में भेजा गया, जबकि यह निर्माण सामग्री किसानों के लिए आरक्षित थी। यह डेंटल कॉलेज मंत्री की बहन के नाम पर है और पहले खुद कदम उसके निदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'खेलना ही नहीं आता, करूंगा मानहानि का केस', वीडियो गेम खेलने के आरोपों पर कृषि मंत्री कोकाटे

कदम ने बताया बेबुनियाद, लेकिन
हालाकिं सोमवार को मंत्री योगेश कदम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि वे अब उस कॉलेज से जुड़े नहीं हैं। इसके जवाब में अनिल परब ने मंगलवार को कहा कि अगर कदम कॉलेज में पद पर नहीं हैं तो भी उनका परिवार ट्रस्ट में शामिल है, इसलिए यह अब भी हितों के टकराव का मामला बनता है। गौरतलब है कि मामला अब केवल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं रहा, बल्कि शिवसेना (यूबीटी) नेता इसे कोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय तक ले जाने का संकेत दे चुके हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद महाराष्ट्र की राजनीति में और गर्मी ला सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें