फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एंटीलिया मामले में अनिल देशमुख का फडणवीस पर हमला, कहा- उनको पुलिस प्रक्रिया की जानकारी नहीं

Thu, 31 Oct 2024 07:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि गृह विभाग का प्रभार संभालने के बाद भी फडणवीस को पुलिस के काम करने के तरीके और उसकी सांविधानिक प्रक्रिया की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
अनिल देशमुख बनाम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटीलिया बम कांड मामले में पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी शरद के नेता अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फडणवीस को पुलिस की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। दरअसल फडणवीस ने कहा था कि क्या एंटीलिया मामले के वक्त पूर्व गृह मंत्री जानते थे कि व्यवसायी हिरेन की हत्या होगी? 

विज्ञापन


पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि गृह विभाग का प्रभार संभालने के बाद भी फडणवीस को पुलिस के काम करने के तरीके और उसकी सांविधानिक प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। मामले में गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस के करीबी हैं। 

देशमुख ने सवाल उठाया कि  विस्फोटकों से लदी गाड़ी को किसने पार्क किया, इसकी जांच के अंतिम चरण में हीरेन की लाश मिली। पुलिस जानती थी कि शव हिरेन का है, लेकिन वे तब तक इसकी घोषणा नहीं कर सकते थे, जब तक मृतक के परिवार ने इसकी पहचान नहीं कर ली। शव की पहचान होने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पुलिस ने शव हिरेन का होने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


देशमुख ने कहा कि मैं जानता था कि शव हिरेन का है, लेकिन मैंने पुलिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। देवेंद्र फडणवीस पुलिस प्रक्रियाओं के बारे में क्यों नहीं जानते। उन्होंने आरोप लगाया कि  बर्खास्त पुलिस अफसर वाजे परमबीर सिंह के करीबी थे।

देशमुख ने आरोप लगाया कि हत्याकांड में वाजे की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई कि सिंह ही मास्टरमाइंड था। सिंह ने फडणवीस को हिरेन की मौत के बारे में बताया, क्योंकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी पूर्व पुलिस आयुक्त को गिरफ्तार करने वाली थी। परमबीर सिंह को भाजपा और उसके केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संरक्षण दिया गया है और इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें