फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकालने का बस कंडक्टर ने लिया 'मीठा बदला', जानेंगे तो पड़ जाएंगे हैरत में

Thu, 16 Jun 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नौकरी से निकालने पर मालिक से बदला लेने के आपने बहुत से किस्से सुने होंगे लेकिन ये कुछ अलग है, जहां बस से कंडक्टर को हटाने पर उसने बस मालिक से ऐसा 'मीठा बदला' लिया कि लोग हैरत में पड़ गए। इस मीठे बदले के कारण बस मालिक को एक लाख का फटका लग गया। मामले में आरोपी कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला है कर्नाटक के मंगलुरू का। यहां नायरबैलूर निवासी सतीश कारकेरा मुल्की-करकाला के बीच चलने वाली सालियन ट्रैवल्स की एक बस पर पिछले छह महीने से कंडक्टर का काम कर रहा था। 

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जनार्दन पुजारी नाम के व्यक्ति ने उसकी शिकायत की थी कि वह सवारियों से टिकट से अतिरिक्त पैसे वसूलता था। बस मालिक ने बताया कि उसे इस संबंध में कई बार चेतावनी देकर सुधरने की हिदायत दी गई थी लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की पेट्रोल टंकी में डाल दी चीनी, इंजन हुआ सीज

बस - फोटो : अमर उजाला
नतीजतन पिछले हफ्ते उसे नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकाले जाने के बाद सतीश कारकेरा के दिमाग में अपनी भड़ास निकालने के लिए अजीबोगरीब ख्याल आया। सतीश ने बाजार से एक किलो चीनी खरीदी और जहां बस खड़ी होती थी वहां पहुंचा। 

इसके बाद उसने बस की पेट्रोल की टंकी में चीनी पलट दी। बस मालिक ने बताया कि सुबह जब बस चली तो कुछ देर बाद ही सीज होकर बंद हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो मैकेनिक को दिखाया गया। जहां पता चला कि बस का इंजन पूरी तरह सीज हो चुका है, मैकेनिक ने बताया कि बस की पेट्रोल की टंकी में चीनी डलने के कारण इंजन पूरी तरह खराब हो गया। 

पुलिस के अनुसार इस तरह की कारस्तानी पर बस मालिक का सीधा शक सतीश पर गया। पुलिस ने इस संबंध में सतीश से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। मामले में मुल्की पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें