फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्सा बढ़ने पर PM मोदी ने फेक न्यूज पर यू-टर्न लिया: राहुल गांधी

Wed, 04 Apr 2018 06:27 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेक न्यूज पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दिशानिर्देशों को वापस लिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने अपनी सरकार के आदेश पर यू-टर्न ले लिया। 

विज्ञापन


राहुल ने लिखा, ‘फेक न्यूज के खिलाफ आदेश को लेकर गुस्से को भांपते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के आदेश पर यू-टर्न ले लिया। इससे साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री का नियंत्रण कम हो रहा है। सरकार में डर का माहौल है।’ इस ट्वीट में राहुल ने ‘हैशटैग बस एक और साल’ का इस्तेमाल किया। राहुल का कहना है कि मोदी सरकार का सत्ता में सिर्फ एक ही साल बचा है। 2019 में अगले आम चुनाव होने हैं। 





राहुल के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फेक न्यूज पर सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों को 24 घंटे के अंदर वापस लिए जाने को लोकतंत्र और मीडिया की जीत बता चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि फेक न्यूज पर दिशानिर्देश जारी कर सरकार ने मीडिया की स्वायत्तता पर पाबंदी लगाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष पाटिल ने कहा कि सरकार को 24 घंटे के अंदर ही इस फैसले को वापस लेना पड़ा। 
विज्ञापन


मैं एकजुट होकर इस फैसले का विरोध करने वाले सभी पत्रकारों को बधाई देता हूं। उन्होंने मराठी में जारी एक ट्वीट में कहा, फेक न्यूज के नाम पर सरकार मीडिया की स्वायत्तता पर पाबंदी लगाने का प्रयास कर रही है। 

अहमद पटेल ने भी उठाए सवाल 
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं फेक न्यूज पर अंकुश के प्रयास की सराहना करता हूं। क्या गारंटी है कि इसका इस्तेमाल ईमानदार पत्रकारों को प्रताड़ित करने के लिए नहीं किया जाएगा। यह कौन तय करेगा कि क्या फेक न्यूज है?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें