फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू', पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 13 Aug 2025 03:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं। जगन मोहन रेड्डी ने वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं। जगन मोहन रेड्डी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि राहुल गांधी, वोट चोरी का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं, लेकिन वे आंध्र प्रदेश में वोट चोरी का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहे हैं? जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया कि इसकी वजह ये है कि राहुल गांधी, चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


क्या बोले जगन मोहन रेड्डी
जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि, 'जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वे आंध्र प्रदेश के बारे में बयान क्यों नहीं देते? जहां घोषित नतीजों और मतगणना के दिन के नतीजों के बीच 12.5 प्रतिशत वोटों का अंतर रहा। वे अरविंद केजरीवाल के बारे में क्यों नहीं बोलते? जबकि अरविंद केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए थे, लेकिन राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के बारे में बात नहीं करते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं। मैं राहुल गांधी जैसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करूं, जो खुद अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं?'
 
ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: 'ब्रह्मोस है हमारे पास, उन्हें बकवास नहीं करनी चाहिए', शहबाज की गीदड़भभकी पर ओवैसी का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन मोहन रेड्डी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब 3500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने जो आरोपपत्र दायर किया है, उसमें पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी का भी नाम है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें