फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर तस्वीरें हुईं वायरल तो महिला ने कराया गैंगरेप का पुराना मामला दर्ज

Fri, 10 Aug 2018 11:30 AM IST
भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने दावा किया कि यह घटना मार्च की है लेकिन उस वक्त उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) ए आर श्रीनिवास ने बताया कि एस आर नगर की रहने वाली 28 साल की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ यह घटना मार्च में हुई। तब उसने इसकी शिकायत नहीं की थी। हाल ही में उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आने के बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत मे महिला ने कहा है कि आरोपियों में से एक राज किरन उसे पहले से जानता था। नौकरी का झांसा देकर गुंटूर में वह उसे एक कमरे में ले गया और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पिलाया और वह अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो उसने पाया कि चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें