आधी रात करीब 12:55 में पहली ट्रेन मिडिल लाइन के प्रभावित क्षेत्र से गुजरी। इससे पहले अपलाइन में दोपहर 02:36 बजे और डाउन लाइन में पहली कोचिंग ट्रेन गुजरी। पहली मालगाड़ी ट्रेन कल दोपहर के करीब 02:25 बजे वहां से गुजरी थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुए रेल हादसे में 14 लोग मारे गए। इस हादसे के बाद रेलवे ने बताया अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच हुई इस दुर्घटना से प्रभावित सभी तीन लाइनें अब ट्रेन संचालन के लिए उपयुक्त हैं। ट्रैक और ओएचई कार्य के बाद कल रात 11:29 बजे मिडिल लाइन ट्रेन संचालन के लिए फिट हो गई थी।
विज्ञापन
आधी रात करीब 12:55 में पहली ट्रेन मिडिल लाइन के प्रभावित क्षेत्र से गुजरी। इससे पहले अपलाइन में दोपहर 02:36 बजे और डाउन लाइन में पहली कोचिंग ट्रेन गुजरी। पहली मालगाड़ी ट्रेन कल दोपहर के करीब 02:25 बजे वहां से गुजरी थी। रेलवे ने बताया कि अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच सभी लाइनें अब ट्रेन संचालन के लिए तैयार है।
कैसे हुआ था हादसा
ट्रेन हादसे की प्रारंभिक जांच में रेलवे ने रायगढ़ यात्री ट्रेन के चालक व सहायक चालक को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करते हुए ट्रेन दो खराब ऑटो सिग्नलों से गुजरी थी। दुर्घटना में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई। सात विशेषज्ञों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनास्थल, उपलब्ध साक्ष्य, अधिकारियों के बयान, डाटा लॉगर रिपोर्ट व स्पीडोमीटर चार्ट की जांच में खुलासा हुआ कि रायगढ़ यात्री ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा यात्री ट्रेन को पीछे से दो खराब ऑटो सिग्नल के कारण टक्कर मार दी थी। इसके लिए रायगढ़ ट्रेन के लोको पायलट, एसएमएस राव और सहायक लोको पायलट जिम्मेदार थे। नियम के मुताबिक, ट्रेन को खराब ऑटो सिग्नल पर दो मिनट रुकना था और फिर 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरना था, लेकिन ऐसा न होने से हादसा हो गया।