फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के मनाने से भी नहीं माने नायडू, टीडीपी के दोनों मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Thu, 08 Mar 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर आखिरकार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने राजग सरकार से नाता तोड़ लिया। बृहस्पतिवार को खुद पीएम मोदी की आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की आखिरी कोशिश भी नाकाम हो गई।
विज्ञापन


राजग सरकार में टीडीपी कोटे के दोनों मंत्रियों अशोक गणपतिराजू और वाईएस चौधरी ने पीएम से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा महासचिव राममाधव की ओर से बृहस्पतिवार को नायडू को मनाने की कोशिश नाकाम होने के बाद आंध्रप्रदेश सरकार में भाजपा कोटे के दोनों मंत्रियों के श्रीनिवास और मानीक्याला राव ने दोपहर में ही इस्तीफा दे दिया।

बुधवार को टीडीपी द्वारा केंद्र सरकार से अलग होने के फैसले केबाद खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नायडू से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। नायडू के नहीं मानने पर इस मोर्चे पर राममाधव को लगाया गया।
विज्ञापन


दोनों को नाकामी हाथ लगने के बाद शाम में खुद पीएम मोदी ने नायडू की नाराजगी दूर करने की कोशिश की। टीडीपी सूत्रों ने बताया कि जेटली की तरह पीएम ने मिल बैठ कर इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। हालांकि नायडू ने अपने फैसले को वापस लेने से इंकार कर दिया।

पीएम-नायडू की बातचीत के आधे घंटे बाद करीब छह बजे टीडीपी कोटे के मंत्रियों ने पीएम से मुलाकात की। दोनों मंत्री करीब दस मिनट तक  पीएम के साथ रहे। उसके बाद बाहर आ कर इस्तीफा देने की पुष्टि की।

एनडीए में साथ पर फैसला जल्द

टीडीपी ने फिलहाल सरकार से नाता तोड़ा है एनडीए से नहीं। नायडू ने कहा कि पार्टी जल्द ही गठबंधन में बने रहने या न बने रहने का फैसला करेगी। माना जा रहा है कि नायडू सरकार के साथ एनडीए से भी नाता तोड़ने का पहले ही मन बना चुके हैं। वह जल्द ही गठबंधन पर भी फैसला लेंगे।

भाजपा का आधार बढ़ाना तो वजह नहीं?
भाजपा सूत्रों का कहना है कि टीडीपी ने विशेष राज्य दर्जा को सरकार से नाता तोड़ने का महज एक बहाना बनाया है। दरअसल टीडीपी भाजपा के संगठन विस्तार से नाराज थी। पार्टी ने वर्ष 2014 के बाद राज्य में अपना आधार मजबूत करने की दिशा में लगातार मेहनत की है। इसके अलावा टीडीपी के कई नेता यह भी मानते हैं कि भाजपा राज्य में टीडीपी की प्रतिद्वंद्वी वाईएसआर कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा रही थी।
विज्ञापन

सिर्फ मिलेगा स्पेशल पैकेज विशेष राज्य का दर्जा नहीं

arun jaitley
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि केंद्र आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज देने के लिए तैयार है लेकिन विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए नहीं।

जेटली ने कहा कि '14वें वित्त आयोग के मुताबिक किसी को भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।'

फंड पर जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि 'सिर्फ भावनाओं के आधार पर फंड नहीं दिया जाता। फाइनेंस कमिशन की रिपोर्ट आने के बाद हम विशेष दर्जा की बजाय इसे विशेफ पैकेज कह रहे हैं क्योंकि इसमें वहीं फायदा मिलता है जो विशेष दर्जा वाले राज्य को मिलता है।'

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के फंड पर कोई भेदभाव नहीं करती है। मेरी आंध्र प्रदेश के साथ सहानुभूति है क्योंकि यहां की मौजूदा स्थिति विभाजन के कारण हुई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बजट में मिले कम फंड पर नाखुश हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें