फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बड़ा हादसा: दवा बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटा, पांच कर्मचारियों की मौत; 10 घायल

Sat, 03 Oct 2026 11:23 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति

सार

आंध्र प्रदेश के श्री सिटी की फार्मा यूनिट में बॉयलर फटने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। नाइट शिफ्ट के दौरान हुए धमाके के कारणों की जांच जारी है। आखिर हादसा कैसे हुआ? क्या सुरक्षा में चूक हुई? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
फार्मा यूनिट में बॉयलर फटा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार तड़के बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) स्थित एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से कम से कम पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना सत्यवेडु मंडल में स्थित टिल हेल्थकेयर की फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुई। यह कंपनी टैबलेट बनाने का काम करती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कर्मचारी नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे।

बॉयलर फटने के बाद यूनिट में लगी आग
बताया जा रहा है कि नाइट शिफ्ट के दौरान अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद औद्योगिक इकाई के अंदर भीषण आग फैल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट में पांच कर्मचारियों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन




पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने परिसर को सुरक्षित करने के साथ ही आग से प्रभावित और अंदर फंसे कर्मचारियों की मदद की। एसईजेड के एक अधिकारी के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बॉयलर में विस्फोट किस वजह से हुआ।

तकनीकी खराबी से लेकर सुरक्षा चूक तक की जांच
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। इसमें तकनीकी खराबी, सुरक्षा प्रणाली की विफलता या संचालन में किसी तरह की चूक समेत अन्य संभावित वजहों को देखा जा सकता है।

अभी तक सभी मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने हादसे में हुई कुल मौतों और घायलों की संख्या की भी अंतिम पुष्टि नहीं की है। बचाव अभियान और घायलों की मेडिकल जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

नारा लोकेश ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कर्मचारियों की मौत और कई लोगों के घायल होने को बेहद दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देगी।

परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन
नारा लोकेश ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है। हादसे के वास्तविक कारणों और अंतिम आंकड़ों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें