फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष राज्य के दर्जे को लेकर आंध्र प्रदेश बंद, प्रदर्शनकारियों ने बाइक में लगाई आग

Mon, 16 Apr 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
विज्ञापन

विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आज  आंध्र प्रदेश में एक दिन के बंद का आयोजन किया गया है। यह बंद पीपुल्स फोरम के जरिए बुलाया गया है जो राज्य के विशेष राज्य के दर्जे के लिए लड़ रहे हैं। इस बंद को कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। इस फोरम का नाम आंध्र प्रदेश प्रत्येक होडा साधन समिति है। विपक्षी पार्टियां जैसे कि वाईएसआर कांग्रेस, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां ने इस बंद को अपना समर्थन देने की बात कही थी लेकिन सत्ताधारी टीडीपी ने साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि बंद का स्वागत नहीं है क्योंकि इसका असर विकास पर पड़ता है। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए वाईएसआर ने मुख्यमंत्री पर दोहरे मानदण्ड अपनाने का आरोप लगाया। वाईएसआर के राजनीतिक मामलों की कमेटी के सदस्य अंबाती रामबाबू ने कहा- जब नायडू विपक्षी नेता थे तो उन्होंने कई मौको पर बंद बुलाया था लेकिन अब मुख्यमंत्री रहते हुए वह उसका (बंद) यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि इससे विकास बाधित होता है।

रामबाबू ने कहा- नायडू को यह समझना चाहिए कि बंद लोकतांत्रिक विरोध का एक जरिया है और उनके पास इसका विरोध करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंद का समर्थन करने वालों के खिलाफ सरकार नोटिस जारी कर रही है। सरकार का कहना है कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस तरह की धमकी आखिर क्यों? जब तक बंद शांतिपूर्ण है हम अपने लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन को जारी रखेंगे। तिरुपति में एक दिन के बंद के दौरान आरटीसी बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल पर आग लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें