फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद नरसिम्हा राव की कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Sat, 25 Aug 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता और यूपी से राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव की कार का एक्सीडेंट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में दो महिलाएं उनकी कार की चपेट में आ गईं, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


सांसद राव ने हादसे को लेकर एक ट्वीट भी किया है। उनके ट्वीट के मुताबिक, 'मैं हादसे के वक्त कार की पिछली सीट पर सो रहा था। जबतक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तबतक मैं 45 मिनट तक वहां ही रुका रहा। जिसके बाद मृतक महिला को भी दूसरी गाड़ी से ले जाया गया तो वहीं घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। मैं दोनों के परिवारों से मिलने जाऊंगा और उनकी मदद करने की हर संभव कोशिश करूंगा।'  

आंध्र प्रदेश के डीजीपी के मुताबिक, हादसा शाम साढ़े 5 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कोलानुकोंडा गांव के पास हुआ। सांसद नरसिम्हा इनोवा कार में बैठे हुए थे।' बता दें कि पुलिस ने सांसद की कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें