फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: वाईएसआरसीपी के विधायक सुब्बैया का 62 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से थे बीमार

Sun, 28 Mar 2021 11:14 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

  • आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य गुंथोटी वेंकट सुब्बैया का निधन
  • कडप्पा शहर के एक निजी अस्पताल में थे भर्ती
  • कई दिनों से चल रहे थे बीमार
विज्ञापन
Andhra Pradesh MLA Gunthoti Venkata Subbaiah - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य गुंथोटी वेंकट सुब्बैया का रविवार को बीमारी के चलते 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राज्य के बाबेल निर्वाचन क्षेत्र (एससी) से सत्तारूढ़ दल वाइएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायक सुब्बैया ने कडप्पा शहर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। पेशे से ऑर्थोपेडिक सर्जन सुब्बैया का पहले हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में वह नगरपालिका चुनावों के प्रचार में भाग लेने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र लौटे थे। कुछ दिन पहले वह फिर से बीमार हो गए और उन्हें कडप्पा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सुब्बैया ने साल 2016 में बाडवेल निर्वाचन क्षेत्र के लिए वाईएसआरसीपी समन्वयक के रूप में काम किया व 2019 के चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार ओबुलपुरम राजशेखर को 44 हजार मतों से हराकर विधानसभा गए।

उनके निधन की खबर सुनकर कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सुब्बैया के निधन पर  दुख जताते हुए उनके परिवार प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू ने भी वाईएसआरसीपी विधायक के निधन पर शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें