फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Bus Fire: 234 स्मार्टफोन्स, 46 लाख का पार्सल...कुरनूल में बस में आग भड़कने की चौंकाने वाली वजह सामने आई

Sat, 25 Oct 2025 01:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

आंध्र प्रदेश अग्नि सेवा विभाग के महानिदेशक पी वेंकटरमन ने ये भी बताया कि स्मार्टफोन्स की बैटरियों के साथ ही बस के एयर कंडीशनर की बैटरी में भी धमाका हुआ, जिससे आग और भीषण हुई।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की घटना में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। फोरेंसिक विशेषज्ञों का मानना है कि है जिस बस में आग लगी, उसमें 234 स्मार्टफोन्स का एक पार्सल रखा था। जब बस में आग लगी तो इन स्मार्टफोन्स की बैटरियों में धमाका हुआ, जिससे आग और भीषण हो गई और लोगों को बचने का समय नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन


46 लाख का पार्सल बना जानलेवा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के एक व्यापारी ने 234 स्मार्टफोन्स का एक पार्सल बस में रखवाया था। यह पार्सल बंगलूरू में ई-कॉमर्स कंपनी के पास जाना था, जहां से ये स्मार्टफोन्स ग्राहकों को डिलीवर होने थे। इन स्मार्टफोन्स की कीमत करीब 46 लाख रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब बस में आग लगी तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। फोरेंसिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह धमाका स्मार्टफोन्स की बैटरियों के फटने से हुआ होगा। इससे तेजी से आग ने बस को अपनी चपेट में लिया और लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। शुक्रवार को कुरनूल में हुए बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- कुरनूल बस हादसे में 20 की मौत: बिना इजाजत स्लीपर में बदली गई बस? नियमों की अनदेखी का दावा; जांच में नए खुलासे
विज्ञापन


बस के एयर कंडीशनर की बैटरी में भी धमाका होने का दावा
आंध्र प्रदेश अग्नि सेवा विभाग के महानिदेशक पी वेंकटरमन ने ये भी बताया कि स्मार्टफोन्स की बैटरियों के साथ ही बस के एयर कंडीशनर की बैटरी में भी धमाका हुआ, जिससे आग और भीषण हुई। उन्होंने बताया कि आग इस कदर तेज थी कि बस के फ्लोर की एल्युमीनियम की शीट भी पिघल गई। उन्होंने बताया कि बस द्वारा बाइक को टक्कर मारने के बाद जब बस ने बाइक को घसीटा तो उससे पेट्रोल बिखर गया और जैसे ही चिंगारी निकली बस ने तेजी से आग पकड़ ली। शुरुआत में बस के अगले हिस्से में आग लगी, जिसने तेजी से पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


वेंकटरमन ने ये भी बताया कि बस की बनावट में भी खामियां थी। उन्होंने कहा कि बस को हल्का रखने और तेज गति देने के लिए बस के फ्लोर की शीट एल्युमीनियम की बनाई गई थी, जबकि यह लोहे की होनी चाहिए थी। एल्युमीनियम की चादर को आग से हुए नुकसान के चलते बचाव अभियान में परेशानी हुई और हादसे की भयावहता बढ़ी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें