फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra: कुरनूल बस हादसे में तीसरे वाहन के शामिल होने का शक, पहले बाइक के टकराना बताया गया था दुर्घटना की वजह

Thu, 30 Oct 2025 12:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
विज्ञापन
कुरनूल बस हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बीते हफ्ते एक बस में आग लगने से हुई 19 मौतों के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को शक है कि हादसे में एक तीसरे वाहन की भूमिका भी रही है। दरअसल, कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरू गांव के पास जब यह हादसा हुआ था, तब बस के एक मोटरसाइकिल से टकराने की बात सामने आई थी। पुलिस का मानना था कि इस बाइक से टकराने के बाद फ्यूल टैंक में आग भड़कने से बस जल उठी थी। हालांकि, अब मामले में तीसरे वाहन के शामिल होने की बात भी सामने आई है। 
विज्ञापन


पहले दुर्घटना को लेकर क्या थ्योरी आई थी?
24 अक्तूबर को जब बेंगलुरु जा रही स्लीपर बस एक मोटरसाइकिल के ऊपर चढ़ गई थी। वह मोटरसाइकिल पहले से ही एक दुर्घटना का शिकार हो चुकी थी। बस के नीचे फंसी बाइक को घसीटते समय उसका फ्यूल टैंक खुल गया, जिससे विस्फोट हुआ और बस में आग लग गई। बस में कुल 44 यात्री सवार थे, जिनमें से कई ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। तब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि बाइक पहले ही सड़क पर फिसल गई थी और बस से जा टकराई थी। 

अब पुलिस को क्या शक?
पुलिस के मुताबिक, कावेरी ट्रैवल्स की बस के टायरों के निशान उस स्थान से थोड़े आगे मिले हैं जहां मोटरसाइकिल पहले गिरी थी। इससे संकेत मिलता है कि पहली टक्कर के बाद बाइक कुछ दूरी तक और आगे बढ़ी थी। कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने न्यूज एजेंसी को बताया, “बाइक के स्किड मार्क की स्थिति में अंतर यह दर्शाता है कि संभवतः किसी तीसरे वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी, जिसके बाद बस उसके ऊपर चढ़ गई।” उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वास्तव में कोई तीसरा वाहन इस दुर्घटना में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें