फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कैबिनेट मंत्री गौतम रेड्डी को पड़ा दिल का दौरा, निधन 

Mon, 21 Feb 2022 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

आंध्र प्रदेश सरकार में आईटी एवं उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का सोमवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
गौतम रेड्डी का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी को सोमवार तड़के निधन हो गया। हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, गौतम रेड्डी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 50 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन


गौतम रेड्डी पूर्व सांसद मेकापति राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। वह कुछ दिन पहले दुबई में 10 दिन बिताने के बाद हैदराबाद लौटे थे। दुबई में आंध्र प्रदेश के उद्योग विभाग की ओर से राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए दुबई एक्सपो में एक स्टॉल लगाया गया था। गौतम रेड्डी 2014 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, समेत अन्य लोगों ने गौतम रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें