फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: बकरे की बलि की बजाए उसे पकड़ने वाले की गर्दन काट दी, मकर संक्रांति पर येल्लम्मा मंदिर की घटना

Tue, 18 Jan 2022 12:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तूर

सार

चित्तूर के वलसापल्ले के एक मंदिर में संक्रांति के अवसर पर बलि का आयोजन किया जा रहा था। यहां लोग हर संक्रांति पर पशुओं की बलि देते हैं। इस बार भी बलि का आयोजन चल रहा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मकर संक्रांति के मौके पर हैरान करने वाली घटना हो गई। स्थानीय येल्लम्मा मंदिर में बकरे की बलि देने के दौरान उसे पकड़कर रखने वाले युवक की ही गर्दन उड़ा दी गई। युवक की गर्दन कटने से मौत हो गई।  
विज्ञापन


चित्तूर के वलसापल्ले के एक मंदिर में संक्रांति के अवसर पर बलि का आयोजन किया जा रहा था। यहां लोग हर संक्रांति पर पशुओं की बलि देते हैं। इस बार भी बलि का आयोजन चल रहा था। बलि के लिए एक बकरे को लाया गया था और उसकी बलि चढ़ाई जाने वाली थी।  लेकिन बकरे की बजाए उसे पकड़कर खड़े युवक की गर्दन पर छुरा चला दिया गया। जैसे ही यह घटना हुई वहां हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम सुरेश बताया गया है। आरोपी चेलापति ने बकरे की बजाए सुरेश की गर्दन उड़ा दी। सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

नशे में था आरोपी 
पुलिस के अनुसार आरोपी चेलापति नशे में था। उसने शराब पी रखी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेश का शव सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुरेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


कहीं रंजिश में हत्या तो नहीं?
नशेड़ी आरोपी चेलापति को पकड़ लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा है या किसी रंजिश के चलते की गई हत्या? पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आगे की जांच शुरू हो गई है पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें