फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: हिंदू आस्था की रक्षा के लिए 3,000 मंदिर बनवाएगी सरकार, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Thu, 02 Mar 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य के उप मुख्यमंत्री सीएम कोट्टू सत्यनारायण ने कहा है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के निर्देश पर हिंदू आस्था की रक्षा और उसके प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर मंदिरों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश सरकार ने हिंदू आस्था की रक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों में मंदिर बनवाने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि राज्य में करीब 3,000 मंदिरों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


राज्य के उप मुख्यमंत्री सीएम कोट्टू सत्यनारायण ने कहा है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के निर्देश पर हिंदू आस्था की रक्षा और उसके प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर मंदिरों का निर्माण करवाया जाएगा। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम का श्री वानी ट्रस्ट प्रत्येक मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान देगा। उन्होंने कहा कि शुरू में 1,330 मंदिरों का निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद में 1,456 का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायकों के अनुरोध पर 200 और मंदिर बनाए जाएंगे। मंदिरों के निर्माण में स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी। 

बैडमिंटन खेलते 38 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत
हैदराबाद। लालगुडा थाना क्षेत्र के एक इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय 38 साल के एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्याम यादव के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को बैडमिंटन कोर्ट पर गिरने के बाद श्याम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम रोजाना ऑफिस लौटने के बाद क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते थे।
विज्ञापन

 
ओडिशा : तीन साल में 245 हाथियों की मौत, 47 गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले तीन साल में 245 हाथियों की मौत हुई है। ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री पीके अमत ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि 245 में से छह हाथियों को शिकारियों ने मारा। हाथियों को मारने और उनके दांतों व बाघ की खाल की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 39 हाथी दांत, एक बाघ की खाल और नौ नाखून बरामद किए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें