फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: परिवार के आत्महत्या मामले में शूटिंग कोच सादिक खान गिरफ्तार; सुसाइड नोट ने खोले कौन से बड़े राज?

Tue, 25 Aug 2026 06:11 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, काकीनाडा

सार

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक परिवार की मौत की जांच के दौरान राइफल शूटिंग प्रशिक्षक शेख सादिक खान की गिरफ्तारी से मामला गंभीर आपराधिक जांच में बदल गया है। पुलिस को मिले दो कथित सुसाइड नोट में खान का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
आंध्र में परिवार की आत्महत्या मामले में राइफल कोच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक परिवार की आत्महत्या का मामला अब बड़े आपराधिक जांच का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले में राइफल शूटिंग कोच शेख सादिक खान को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पंचायत राज सहायक अभियंता नूकराजू, उनकी पत्नी मीना और बेटी सौजन्या की 16 अगस्त को राजामहेंद्रवरम के पास गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगाने से मौत हो गई थी। इस घटना में उनका 10 वर्षीय पोता बच गया था।

दो अलग-अलग सुसाइड नोट, आरोपी एक

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। इनमें कथित तौर पर सादिक खान का नाम है और उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक नोट नूकराजू और दूसरा उनकी बेटी सौजन्या ने कथित तौर पर लिखा था। दोनों नोट में शेख सादिक खान का नाम होने और परिवार के इस कदम के लिए उसे जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इन नोट को अहम सबूत मान रही है और स्वतंत्र जांच के जरिए इनमें लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि कर रही है।

सुसाइड नोट से खुला कौन सा राज?

सौजन्या के नोट में लगाए गए आरोपों के अनुसार, वह राइफल शूटिंग प्रशिक्षण के दौरान सादिक खान के संपर्क में आई थी। उसने कथित तौर पर उस पर उत्पीड़न, धमकी और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि सादिक खान उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने धर्म परिवर्तन के कथित दबाव को लेकर अलग मामला दर्ज किया है। हालांकि, इन आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में एक अन्य अहम पहलू सौजन्या के पति कोव्वुरी जगदीश रेड्डी की मौत से जुड़ा है। जगदीश रेड्डी की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार की आत्महत्या के बाद सादिक खान के उनकी मौत से जुड़े होने के आरोप सामने आए।

क्या सौजन्या के पति की मौत में भी था सादिक खान का हाथ?

सौजन्या के सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के अनुसार, सादिक खान ने कथित तौर पर जगदीश रेड्डी को कोई जहरीला पदार्थ दिया था। इसके बाद जगदीश रेड्डी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। जांचकर्ता अब यह पता लगा रहे हैं कि जगदीश रेड्डी की मौत और बाद में परिवार की आत्महत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन


एक अदालत ने सादिक खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच जारी रहने के बीच पुलिस उससे आगे पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें