फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, नौसेना कर्मी समेत दो गिरफ्तार; गोपनीय जानकारी भेजने का भी दावा

Tue, 06 Oct 2026 05:39 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

आंध्र प्रदेश में पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के मामले में पुलिस ने नौसेना कर्मी समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में नौसेना से जुड़ा एक कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाकर साझा की।

विज्ञापन


एन्क्रिप्टेड चैनल के जरिए भेजी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने विशाखापत्तनम (विजाग) और देश के अन्य हिस्सों से जुड़ी जानकारी एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए साझा की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह जानकारी किसे और किस उद्देश्य से भेजी गई थी।

रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी जानकारी का आरोप
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी एकत्र की। इसके बाद इसे साझा करने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें