फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों पर सो गया शख्स, नीचे चिल्लाते रहे परिजन; जानें किस बात से था खफा

Thu, 02 Jan 2025 03:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां किसी बात-विवाद से नाराज नशे में धुत एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ गया और उसके बाद तारों पर सो गया। हालांकि इस दौरान उसके परिजन लगातार चिल्लाते रहे।
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों पर सोया शख्स - फोटो : X / @keshaboinasri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले के एम. सिंगीपुरम गांव में एक शख्स की हरकत देखकर लोगों की सांसे अटक गईं। जानकारी के मुताबिक, शख्स नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तारों पर लेट गया। इस उसके परिजनों समेत तमाम स्थानीय लोग उसे आवाज लगाते रहे कि वो नीचे उतर आए, लेकिन उसने किसी न सुनी। 
विज्ञापन





मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था शख्स
बिजली के खंभे पर चढ़े युवक का नाम मांडू बाबू बताया जा रहा है, जो अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था और पैसे न मिलने पर वह खफा होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इस घटना के दौरान जैसे ही लोगों ने उसे खंभे पर चढ़ते देखा तो तुरंत इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवाई। जिससे मौके पर कोई भी हादसा होने से टल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो कई लोगों की तरफ से तमाम सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई है। जिसमें शख्स को बिजली के तारों पर आराम से लेटे हुए देखा जा सकता है। ये पूरा ड्रामा करीब एक घंटे से अधिक समय तक चलता रहा, इस दौरान शख्स करीब आधे घंटे तक बिजली के तारों पर लेटा रहा। उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों लगातार उसे नीचे आने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन


आखिरकार बड़ी मुश्किल से गांव वाले किसी तरीके से उसे नीचे उतारा। फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें