फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उप-मुख्यमंत्री बोले- मैं फांसी लगा लूंगा

Thu, 07 Jun 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केई कृष्णमूर्ति ने कहा कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) का कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो वह फांसी पर लटक जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि 'यह मेरी निजी राय नहीं बल्कि पार्टी की राय है। अगर ऐसा सच में होता है तो मैं खुद को फांसी पर लटका लूंगा।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2019 से पहले किस दल से गठबंधन करना है इस पर चर्चा होगी।

केई कृष्णमूर्ति का यह बयान बीते दिनों आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद आया है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत 14 दलों के दिग्गज नेताओं ने एक ही मंच पर शिरकत की थी।
विज्ञापन


बता दें कि विशेष राज्य के दर्जे पर केंद्र की भाजपा सरकार से नाराज टीडीपी एनडीए से अलग हो चुकी है। वहीं कांग्रेस ने वादा किया है कि उनकी पार्टी 2019 में सत्ता में वापसी करेगी तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। ऐसे में टीडीपी के कई नेता कांग्रेस के साथ गठबंधन पर एकमत हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें