फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि, दो दिन के लिए मंदिर बंद

Fri, 12 Jun 2020 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, तिरुपति
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक कर्मचारी की जांच में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद श्री गोविंद राज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


 मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि टीटीडी में कोविड-19 का यह पहला मामला है। तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का भी प्रबंधन संभालने वाले टीटीडी में करीब सात हजार स्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं जिसके अलावा बाहर के 12,000 से अधिक लोगों की सेवा भी ली जाती है।

लॉकडाउन के बाद सोमवार को ही राज्य के मंदिर खोले गए थे।  अधिकारी ने कहा कि मंदिर में दैनिक पूजा अर्चना जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संक्रमित कर्मचारी टीटीडी के स्वास्थ्य विभाग के साथ काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें