आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी आज शाम (27 सितंबर) तिरुपति में देवी गंगाम्मा थल्ली की पूजा अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया।मंदिर पहुंचने के बाद सीएम जगन हाथ में थाली लिए देवी गंगाम्मा देवी की मूर्ति तक पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ कई अधियारी और मंत्री भी मौजूद थे।
इस दौरान जगन आम श्रद्धालु की तरह नीचे बैठे और रजिस्टर पर अपना संदेश भी लिखा। वह मंदिर में करीब 19 मिनट तक रहे। पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच सीएम जगन काफी देर तक नीचे ही बैठे रहे। इसके बाद उन्हें मंदिर की ओर से भेंट भी दी गई। वह मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत करते भी नजर आए और उनके साथ सेल्फी भी ली।