फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CII: नायडू बोले- अमेरिका-चीन के साथ भारत की प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है, विकास के लिए अच्छी नीति महत्वपूर्ण

Sat, 31 May 2025 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि भारत को अपनी वैश्विक उत्पाद विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए और मध्यम आय के जाल में फंसने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगले दो साल में, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।
 
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन शीर्ष दो अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका और चीन के साथ वास्तविक प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Congress: 'ये किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे देश की उपलब्धि', आतंकवाद पर PM मोदी के बयान पर बोलीं रेणुका चौधरी

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि भारत को अपनी वैश्विक उत्पाद विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए और मध्यम आय के जाल में फंसने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगले दो साल में, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। तीसरे स्थान तक हमारे पास प्रतिस्पर्धा नहीं है। वास्तविक प्रतिस्पर्धा अमेरिका और चीन से है जो अब शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Defence Ministry: लड़ाकू विमान- तेजस MK1A के लिए HAL को सौंपी गई 'सेंट्रल फ्यूजलेज असेंबली'; स्वदेशी को बढ़ावा

चीन की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में साढ़े चार गुना
नायडू ने कहा, चीन की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में साढ़े चार गुना है और अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में सात गुना है। हमें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की बड़ी छलांग लगाने के लिए अच्छी सार्वजनिक नीति महत्वपूर्ण है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें