फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज लोया मामले में एकजुट हुआ विपक्ष, शाम 5 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Fri, 09 Feb 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Judge Loya
विज्ञापन
जस्टिस लोया मामले में अब विपक्ष एकजुट हो रहा है। जज लोया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज विपक्ष के नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शाम 5 बजे मुलाकात करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों जस्टिस लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई अधूरी रही जिसकी वजह से दायर याचिकाओं पर अगली सुनवाई सोमवार को की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि जस्टिस लोया मामले को जस्टिस दवे ने संदिग्ध माना है और जजों की बेंच से मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है। जज लोया मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को याचिकाकर्ताओं के वकीलों और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की आपस में तीखी बहस हुई।

न्यायमूर्ति  चंद्रचूड़ को कहना पड़ा कि सुप्रीम कोर्ट में बहस का स्तर मछली-बाजार  जैसा न बनाया जाए। दरअसल, याचिकाकर्ता बंधुराज लोने की ओर से वकील पल्लव सिसोदिया ने कहा कि दूसरे याचिकाकर्ताओं की सभी दलीलें पूरी हो चुकी हैं इसलिए वह अब इसमें और बहस नहीं चाहते। लोगों द्वारा आरोप लगाने पर स्वतंत्र जांच की इजाजत नहीं दी जा सकती। बता दें कि SC में जस्टिस लोया की मौत की स्वतंत्र जांच कराए जाने की पिटीशन पर सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें