फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के सीएम ने राहत कार्यो के लिए केंद्र से मांगे 2250 करोड़ रुपये

Sun, 18 Oct 2020 03:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अमरावती।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर तत्काल 2,250 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी है। राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान व पुनर्स्थापना के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में सीएम जगन मोहन ने कहा कि प्राथमिक आंकलन के मुताबिक नौ से 13 अक्तूबर को हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य को करीब 4,450 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में सड़क और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि हजारों एकड़ में खड़ी फसल खत्म हो गई।


वहीं बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। इस स्थिति में केंद्र को राज्य के साथ खड़ा होना चाहिए। जीवन को पटरी पर लाने और युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के लिए तत्काल 1,000 करोड़ रुपये की अग्रिम जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से अपील की है वह अपनी टीम भेजकर हुए राज्य को हुए नुकसान का सटीक आकलन करें।
विज्ञापन


बता दें कि भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते दोनों राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा था कि देश संकट की इस घड़ी में तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। राष्ट्रपति कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी बातचीत की तथा लगातार बारिश से जान-माल के हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। 


पीएम मोदी ने चंद्रशेखर राव, जगनमोहन से की बात   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की दोनों राज्यों में लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की। राहत व बचाव कार्य में केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारी बारिश से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें