फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: निकाय चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस की बड़ी जीत, टीडीपी को छोड़ा पीछे

Mon, 15 Mar 2021 06:52 AM IST
Jeet Kumar अमरावती (आंध्रप्रदेश)
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस ने अप्रत्याशित रूप से जीत दर्ज करते हुए टीडीपी को पीछे छोड़ दिया। रविवार को आए चुनाव परिणाम में तेलुगू देशम को सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि जेएसपी और बीजेपी को थोड़ी बढ़त मिली है। लेकिन कांग्रेस हीं नहीं है।

विज्ञापन


वाईएसआरसी ने अप्रत्याशित जीत को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी में लोगों का पिछले 22 महीनों में बढ़े विश्वास का परिणाम बताया। उनके अनुसार मुख्यमंत्री अपने वादे पूरे करते हुए 22 महीनों में जो जल कल्याण की योजना चलाईं, उस पर जनता ने मुहर लगा दी है।

पार्टी इसे सरकार के तीन अलग राजधानियों के फैसले पर भी जनता की सहमति मान रही है। वहीं टीडीपी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपने ट्वीट में कहा कि मायूस होने वाली कोई बात नहीं है। हमने गुंडागर्दी, धमकियों और बाहुबल के बावजूद पूरे दमखम से लड़े।
विज्ञापन


नगरपालिका चुनावों में वाईएसआर की जीत लगभग दो साल पहले हुए विधानसभा चुनावों और पिछले महीने हुए पंचायत चुनावों में प्रदर्शन से भी बेहतर है। पार्टी ने 2019 के चुनावों में विधानसभा की लगभग 85 प्रतिशत सीटें जीतीं और 83 प्रतिशत पंचायतों में जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें