फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत पिता वाईएसआर रेड्डी को नमन कर जगन मोहन ने संभाली कुर्सी, 25 सदस्यों ने ली मंत्री पद की शपथ

Sat, 08 Jun 2019 10:41 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश सीएम का पदभार ग्रहण करते जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार की सुबह अमरावती स्थित सचिवालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। अपना पदभार लेने के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री रह चुके अपने दिवंगत पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी को नमन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी 'सीएम की कुर्सी' संभाली।  राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा राव और सीएम रेड्डी की उपस्थिति में मंत्रिमंडल के 25 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। 

विज्ञापन





इससे पहले जगन सचिवालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सचिवालय में नारियल फोड़े और पूजा अर्चना की।  विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य की 175 में से 151 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव जीती है। मुख्यमंत्री जगन मोहन के मंत्रिमंडल में 25 सदस्यों को जगह मिली है, जिसमें उन्होंने जाति समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। रेड्डी ने पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया है, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।
 

देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। इन पांच लोगों में से दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए भी काम कर चुके हैं, जो पिछड़ी जाति और कापू समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों को लोगों की शिकायतों के प्रति ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग उनके प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं। रेड्डी का कहना है कि वह पूर्व सरकार और अभी भी की सरकार के बीच के अंतर को दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें