फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh Bus Fire: बस में जिंदा जले तीन यात्री, आंध्र प्रदेश के नांद्याल में ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग

Thu, 22 Jan 2026 08:46 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांद्याल (आंध्र प्रदेश)।

सार

नंदीयाल जिले में गुरुवार तड़के टायर फटने से एक बस और लॉरी में टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। 
 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक प्राइवेट बस और लॉरी की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील श्योराण ने बताया कि हादसा सिरिवेल्ला मेट्टा के पास रात करीब 1:40 बजे हुआ।
विज्ञापन


होदसे में तीन लोगों की मौत
एसपी ने बताया कि बस हैदराबाद जा रही थी और उसमें 36 यात्री सवार थे। इस दौरान नंदीयाल जिले के सिरिवेल्ला मेट्टा अचानक बस का टायर फट गया और वह सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें: Air India: बंगलूरू हवाई अड्डे पर कोरियाई महिला से छेड़छाड़, एअर इंडिया स्टाफ ने गलत तरीके से छुआ, गले लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
हादसे में चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि समय रहते लोगों को निकालने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल घटनास्थल पर ट्रैफिक फिर से शुरू कर दिया गया है। कुरनूल से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें