फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत और कई घायल

Tue, 28 Feb 2017 12:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा हुआ है। हादसे में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 5.30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस भुवनेश्वर से हैदराबाद के लिए जारी थी। घायल यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर नींद में था, और विजयवाड़ा पहुंचने के बाद बस ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया और बस दो फ्लाईओवर के बीच में नहर में जा कर गिरी।
विज्ञापन


घटना कृष्णा जिले की है। फ्लाईओवर में बस गिरने के बाद क्षत-विक्षत हो गई। हादसे में घायलों को नंदीगामा और विजयवाड़ा के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। ज्यादातर लोगों के सिर में चोट आयी है।

वहीं राज्य के उप मुख्यमंत्री एन चिनाराजाप्पा ने कृष्णा जिले की पुलिस को जल्द से जल्द राहत बचाव कार्य करने के आदेश दिये है। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर यात्री विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, श्रीकाकुलम और हैदराबाद से हैं। फिलहाल पुलिस ने निजी बस मालिक के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें