फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: 'जिन्ना टावर का नाम बदलो' भाजपा नेताओं ने उठाई मांग, कहा- लाखों हिंदुओं के हत्यारे का नाम मंजूर नहीं

सार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 'जिन्ना टॉवर' के नाम बदलने को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन्ना लाखों हिंदुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार था इसलिए उसका नाम हटना चाहिए।
विज्ञापन
जिन्ना टॉवर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) की आंध्र प्रदेश इकाई ने गुंटूर में 'जिन्ना टावर' का नाम बदलने की मांग दोहराई है। नेताओं ने कहा कि टावर से पाकिस्तान के संस्थापक का नाम हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वह लाखों हिंदुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार था। जिन्ना की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था। भाजपा नेताओं ने  टावर का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन


वोट खोने के डर से जगन मोहन रेड्डी नाम नहीं बदलेंगे: भाजपा
भाजपा नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि गुंटूर के टावर से मुहम्मद अली जिन्ना का नाम हटा दिया जाए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी टावर का नाम बदलने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि उन्हें अपना वोट बैंक खोने का डर है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा मुसलमानों या इस्लाम के खिलाफ नहीं है, बल्कि कट्टरवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ है। 

टावर का नाम एपीजे अब्दुल कलाम पर हो: भाजपा
भाजपा नेता देवधर ने कहा कि टावर का नाम (पूर्व राष्ट्रपति) एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जा सकता है, लेकिन वह (सीएम) ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें वोट नहीं मिलेगा। । विशेष रूप से, भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने पिछले साल दिसंबर में गुंटूर नगर निगम आयुक्त चल्ला अनुराधा को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर 'जिन्ना टॉवर' का नाम बदलने की मांग की गई थी। हालांकि विवाद के बाद गुंटूर नगर निगम (जीएमसी) के अधिकारियों ने टावर को तिरंगे से रंगवा दिया था लेकिन नाम नहीं बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें