फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: एआई आधारित CCTV360 तकनीक का कमाल, खोजे गए 80 चोरी के वाहन और 73 लापता लोग; 52 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के एआई आधारित सीसीटीवी360 सिस्टम ने चार महीनों में चोरी के 80 वाहन बरामद किए हैं। इस तकनीक से 73 लापता लोगों का पता चला है और 52 आरोपी पकड़े गए हैं। सरकार ने इसे स्मार्ट पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
सीसीटीवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश सरकार के एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 'आरटीजीएस सीसीटीवी360' (RTGS CCTV360) निगरानी प्लेटफॉर्म ने पुलिस की बड़ी मदद की है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार महीनों में इस तकनीक की मदद से पुलिस ने चोरी के 80 वाहन बरामद किए हैं। इसके साथ ही 73 लापता लोगों का पता लगाया गया है और अलग-अलग आपराधिक मामलों में 52 आरोपियों को पकड़ा गया है। सरकार का कहना है कि यह तकनीक पुलिस व्यवस्था को बेहतर बना रही है। इससे जांच तेज हुई है और अपराधियों को पकड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन


कैसे काम करता है यह सिस्टम?
सरकार ने बताया कि रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी (RTGS) ने राज्य भर में 14,750 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा है। यह सिस्टम एआई की मदद से वाहनों की आवाजाही और उनके आने-जाने के तरीकों का विश्लेषण करता है। चोरी के वाहन का नंबर सिस्टम में डालते ही एआई कैमरे उस पर नजर रखने लगते हैं। जैसे ही वह वाहन किसी कैमरे के सामने से गुजरता है, पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाता है। इससे जांच का समय बहुत कम हो जाता है।

गुंटूर में चोरी की गाड़ियां पकड़ीं
हाल ही में गुंटूर के पट्टाभीपुरम थाना क्षेत्र से एक स्कूटर चोरी हुआ था। पुलिस ने उसका नंबर सीसीटीवी360 सिस्टम में दर्ज किया। एआई प्लेटफॉर्म ने गुंटूर के एक मुख्य चौराहे पर इस स्कूटर को पहचान लिया और तुरंत अलर्ट भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सात और गाड़ियां चोरी करने की बात कबूल की। इस तरह एक ही जांच से चोरी के कई मामले सुलझ गए।
विज्ञापन


छह महीने के बच्चे को बचाया
एक अन्य मामले में बापटला जिले के चिराला में फुटपाथ पर सो रही मां के पास से छह महीने के बच्चे का अपहरण हो गया था। मामले में पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इस सिस्टम की मदद से आरोपी के रास्तों का पता लगाया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

ये भी पढ़ें:  Gujarat: गुजरात में चांदीपुरा वायरस के मामले बढ़े, सात संक्रमितों में तीन की मौत, क्या है सरकार की तैयारी?
विज्ञापन


लापता लोगों को ढूंढने में मददगार
यह तकनीक लापता लोगों को खोजने में भी बहुत उपयोगी साबित हुई है। हाल ही में मायलावरम से लंबे समय से लापता एक महिला का पता लगाया गया। एसआर पेटा थाने में शिकायत दर्ज होने के ही दिन एक लापता लड़की को ढूंढ लिया गया। रेड्डीगुडेम में एक लापता व्यक्ति के वाहन की पहचान कर उसे सुरक्षित बचाया गया। विजयवाड़ा और नंदीगामा में भी इस तकनीक से चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। सरकार का कहना है कि सीसीटीवी360 की सफलता यह दिखाती है कि कैसे मजबूत सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सक्रिय पुलिसिंग के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शासन को मजबूत बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें