फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: फिल्म स्क्रीनिंग से पहले समर्थकों ने थिएटर में दी बलि, मशहूर अभिनेता के पांच फैंस गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 01:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

 बलि के बाद भेड़ के रक्त को एन बालाकृष्णा के फिल्म के पोस्टर पर लगाया गया। जब बलि दी गई, उस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ थी और वे लोग अपने फोन से वीडियो शूट करने के साथ ही चिल्लाकर खुशी जाहिर कर रहे थे। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने एक फिल्म थिएटर में फिल्म की रिलीज से पहले भेड़ की बलि दी। घटना 12 जनवरी की है। जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन पेटा ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बलि देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद ही पांचों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता एन बालाकृष्णा की फिल्म 'डाकू महाराज' हाल ही में रिलीज हुई है। एन बालाकृष्णा फिल्म अभिनेता के साथ ही आंध्र प्रदेश की हिंदूपुर सीट से विधायक और राज्य के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के करीबी रिश्तेदार हैं। फिल्म रिलीज पर 12 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे एन बालाकृष्णा के समर्थकों ने जश्न मनाते हुए तिरुपति में एक फिल्म थिएटर में सार्वजनिक रूप से भेड़ की बलि दी। बलि के बाद भेड़ के रक्त को एन बालाकृष्णा के फिल्म के पोस्टर पर लगाया गया। जब बलि दी गई, उस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ थी और वे लोग अपने फोन से वीडियो शूट करने के साथ ही चिल्लाकर खुशी जाहिर कर रहे थे। 

पेटा की तरफ से 16 जनवरी को पुलिस को एक ईमेल किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बलि देने के आरोप में पुलिस ने शंकरैया, रमेश, सुरेश रेड्डी, प्रसाद और मुकेश बाबू को गिरफ्तार किया। पुलिस को शक है कि इस मामले में और भी आरोपी हो सकते हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पशु निर्दयता रोकथाम कानून, 1960 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें