फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल, धारा 144 लागू

Thu, 24 Dec 2020 06:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस ( वाईएसआरसीपी) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्तओं के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस दौरान कुछ गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून एवं न्याय व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अनंतपुर जिले के एसपी सत्या येसुबाबू ने ताड़पत्री कस्बे में धारा 144 लागू कर दी है।

 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वाईएसआरसीपी के विधायक पेड्डा रेड्डी और टीडीपी के पूर्व विधायक जेसी प्रभाकर रेड्डी के कारण अनंतपुर जिले के ताड़पत्री में तनाव का माहौल बना हुआ है। पेड्डा रेड्डी का आरोप है कि किरण नामक एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की है। इसी को लेकर वह और उनके समर्थक वाहनों पर जेसी प्रभाकर रेड्डी के घर आए थे। तभी दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। पेड्डा रेड्डी और उनके साथ आए आदमियों ने जेसी के घर में किरण नामक शख्स पर हमला कर दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है।इसके बाद जेसी के लोगों ने भी जवाब में हाथापाई की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

फिर जेसी प्रभाकर रेड्डी के घर में जिस कुर्सी पर पेड्डा रेड्डी बैठे थे, उसमें जेसी के ही लोगों ने आग लगा दी। ऐसा पहली बार है, जब ताड़पत्री में स्थित जेसी के घर पर हमला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को तितर-बितर किया।तनाव बढ़ता देख कस्बे में धारा 144 लागू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें