कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद जहां कई राज्य सरकारें ठोस कदम उठा रही है तो वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दरअसल, सरकार ने यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और मध्य-पूर्व की उड़ानों से आने वाले ऐसे यात्री जिसमें लक्षण दिखाई न दे रहे हों को आरटीपीसीआर जांच से छूट दे दी है, लेकिन इन सभी को सशुल्क संस्थागत क्वारंटीन में रखने का आदेश दिया है।
हालांकि क्वारंटीन में जाने के 5 से 7 दिनों के बाद इन सभी की कोरोना जांच की जाएगी लेकिन इसके लिए भुगतान करना होगा।