फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirumala Tirupati Devasthanam: 'TTD में अभी भी 1000 गैर-हिंदू कर रहे हैं काम', केंद्रीय मंत्री बी संजय का दावा

Fri, 11 Jul 2025 03:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति

सार

Tirumala Tirupati Devasthanam: टीटीडी भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) का संचालन करता है। यह संस्था करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसके नियमों के अनुसार, यहां केवल हिंदू कर्मचारी ही कार्य कर सकते हैं, ताकि धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का पालन हो सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार / टीटीडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने शुक्रवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से आग्रह किया कि वह तिरुमला में कार्यरत गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाए। उन्होंने दावा किया कि टीटीडी में अब भी 1000 से ज्यादा गैर-हिंदू कर्मचारी कार्यरत हैं, जो एक पुरानी गलती को दर्शाता है। 
विज्ञापन


'टीटीडी को तुष्टिकरण की राजनीति का मंच नहीं बनना चाहिए'
अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुमला मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'टीटीडी में 1000 से अधिक गैर-हिंदू कर्मचारी क्यों हैं? क्या कभी मस्जिदों या चर्चों में हिंदुओं को नौकरी मिलती है? यह नफरत की बात नहीं है, यह धर्म की बात है। टीटीडी को तुष्टिकरण की राजनीति का मंच नहीं बनना चाहिए।'

यह भी पढ़ें - Bihar SIR: 'बिहार के मतदाताओं को वंचित होने से बचाएगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश'; कांग्रेस का भाजपा पर निशाना
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा- टीटीडी का स्पष्ट हो मिशन
उन्होंने कहा कि टीटीडी का मिशन स्पष्ट होना चाहिए- मंदिरों का विकास करना, परंपराओं की रक्षा करना और मंदिरों से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां केवल हिंदुओं को ही सौंपनी चाहिए।

'टीटीडी किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है'
केंद्रीय मंत्री बी. संजय ने कहा कि टीटीडी किसी व्यक्ति की संपत्ति नहीं है, यह केवल हिंदुओं की धार्मिक संस्था है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि सभी को 'सनातन धर्म' की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने टीटीडी अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया कि वह तेलंगाना के कोण्डागट्टू, करीमनगर, वेमुलावाड़ा और इल्लंताकुंटा के मंदिरों के विकास पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें - Goa: छात्रों को अर्धनग्न स्थिति में मंच पर आने को किया मजबूर, मानवाधिकार आयोग ने वीसी को जारी किया नोटिस
विज्ञापन


चर्च में प्रार्थना करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई
गौरतलब है कि टीटीडी ने 3 जुलाई को अपने सहायक कार्यकारी अधिकारी ए. राजशेखर बाबू को निलंबित कर दिया, क्योंकि वे तिरुपति जिले के पुत्तूर में हर रविवार चर्च की प्रार्थना में भाग ले रहे थे। टीटीडी के अनुसार, 'एक हिंदू धार्मिक संस्था के कर्मचारी के रूप में उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया है।'

पहले भी 18 कर्मचारियों पर हुई थी कार्रवाई
इससे पहले फरवरी 2025 में टीटीडी ने कुल 18 कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी, जो गैर-हिंदू धार्मिक परंपराओं में भाग ले रहे थे। यह कार्रवाई टीटीडी के नए अध्यक्ष बी. आर. नायडू के उस एलान के बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि टीटीडी और इससे जुड़े संस्थानों में केवल हिंदू ही कार्य कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें