प्रवासी मजदूरों को ले जा रही बस पलटी
- फोटो : ANI
देश में प्रवासी मजदूरों के साथ हो रही सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश का है, जहां मंगलवार को प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 10 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।
यह बस बंगलूरू से होते हुए कोलकाता जा रही थी। तभी आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मंदासा के निकट बस पलट गई। इस दुर्घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।