फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर से छेड़खानी के आरोप में मंत्री का बेटा गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • मंत्री के बेटे के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।
  • 20 वर्षीय महिला टीचर ने शिकायत की थी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में स्कूल टीचर से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने राज्य के समाजिक कल्याण मंत्री रवेला किशोर बाबू के बेटे रवेला सुशील को गिरफ्तार किया है। साथ में मंत्री के बेटे के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक सहायक पुलिस आयुक्त उदय रेड्डी ने बताया कि सुशील और उसके ड्राइवर रमेश को इस मामले में नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


दोनों रविवार तड़के पुलिस के सामने पेश हुए और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रेड्डी ने कहा कि दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दोनों के ख‌िलाफ शनिवार को आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश
20 वर्षीय महिला टीचर ने शिकायत की थी कि जब वह गुरुवार को स्कूल जा रही थीं तो एमएलए का स्टीकर लगी एक कार ने उनका पीछा किया था। महिला का आरोप है कि कार के ड्राइवर और उसमें बैठे व्यक्ति ने शराब पी रखी थी और उन्होंने अभद्र टिप्पणी की और उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर सुशील ने कहा कि वह बेगुनाह हैं और यह मामला राजनीति से प्रेरित है। रवेला किशोर बाबू ने भी अपने बेटे को बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें