फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान का पहला मॉडल बना अंडमान निकोबार द्वीप, कोई नहीं जाता खुले में शौच

Thu, 05 Oct 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान निकोबार अक्सर सुर्खियों में तब आता है जब वहां या तो सुनामी आई हो या फिर भूकंप। लेकिन इस बार अंडमान निकोबार अपने स्वच्छता अभियान की वजह से चर्चा में है। जब पूरा देश 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान का 3 साल मना रहा था और गांधी जयंती मना रहा था तब अंडमान निकोबार द्वीप समूह सचमुच गांधी और भारत के स्वच्छ होने के सपने को अमली जामा पहनाने में जुटा था। 
विज्ञापन


पोर्ट ब्लेयर म्यूनिसिपल काउंसिल (पीबीएमसी) से आम नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान और महात्मा गांधी के स्वच्छता सत्याग्रह के लिए हाथ मिलाया ही नहीं है बल्कि काम भी शुरू कर दिया है। 

पीबीएमसी ने 2016 में शहर में एक सर्वे किया था जिससे पता चला कि खुले में शौच अक्सर गांवों और रिमोर्ट एरिया में होता है। अंडमान की जनसंख्या 1.59 लाख है। सर्वे में पता चला कि 7000 लोगों  के पास टॉयलेट नहीं है जबकि 1600 लोगों के घरों में टॉयलेट की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


सरकार ने सर्वे करने के बाद  जिन लोगों के घर में बाथरूम नहीं था उन्हें 14000 रुपए दिए। वहीं 48 ऐसे क्षेत्रों का चयन कर जहां खुले में शौच करने जाते थे वहां  256 कम्यूनिटी टॉयलेट बनवाया। अधिकारी ने बताया कि म्यूनिसिपल को 2.5 करोड़ सेंक्शन किया गया था। और अब अंडमान निकोबार पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त द्वीप बन चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें