फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बचपन में जिस भजन को सुनती थीं नीता अंबानी, बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में उस पर किया शानदार नृत्य

Mon, 04 Mar 2024 10:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर

सार

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। तीन दिवसीय सेलिब्रेशन में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए। हर कार्यक्रम में सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। 
विज्ञापन
नीता अंबानी ने किया नृत्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह पूर्व के कार्यक्रमों में खूब रौनक रही। धीरे-धीरे उत्सव से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इस बीच नीता अंबानी की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वे कथक करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


डांस प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर देती हैं नीता
नीता अंबानी नृत्य कला में माहिर हैं। अक्सर अंबानी परिवार के समारोह में नीता अंबानी अपनी डांस प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस बार जब आयोजन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह का था तो वे कैसे पीछे रह सकती थीं। इस बार भी नीता अंबानी ने 'या देवी सर्वभूतेषु' पर शानदर कथक कर सभी का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


बचपन में सुनती थी भजन 
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शक्ति की मां अम्बे को समर्पित एक भजन 'विश्वंभरी स्तुति' पर शानदार प्रस्तुति दी। यह भजन वह बचपन से हर नवरात्रि के दौरान सुनती आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने भक्ति भाव के साथ नृत्य किया लग रहा था कि वह अनंत और राधिका के हमेशा एकसाथ रहने का मां अम्बे से आशीर्वाद मांग रही थीं।
विज्ञापन




इतना ही नहीं नीता अंबानी ने अपना नृत्य अपनी पोतियों आदिया और वेदा समेत सभी युवा लड़कियों को समर्पित किया। 
 

एक मार्च से जारी है समारोह
बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह संपन्न हो गया है। गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च से शुरू हुआ था। इसमें देश-विदेश की तमाम चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें