फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani Padyatra: अनंत अंबानी की आस्था की यात्रा, जामनगर से द्वारका तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा की

Fri, 04 Apr 2025 10:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका

सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी अपने पैतृक गृहनगर जामनगर से द्वारका तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर हैं। 29 मार्च को पदयात्रा शुरू करने के बाद से वे हर रोज लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं, जिसमें हर रात लगभग सात घंटे पैदल चलते हैं। इस दौरान वे हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी का पाठ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पदयात्रा पर अनंत अंबानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे देश में पदयात्रा करना एक बेहद ही पुरानी परंपरा रही है, जो ईश्वर से जुड़ने का एक आध्यात्मिक तरीका माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने भी एक ऐसी ही धार्मिक यात्रा शुरू की है। 29 साल के अनंत अंबानी ने 29 मार्च को जामनगर (गुजरात) से द्वारका तक की 170 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की। यह यात्रा वे हर रात करीब सात घंटे में 20 किलोमीटर चलकर पूरी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी अपने 30वें जन्मदिन से एक दिन पहले आठ अप्रैल को द्वारका पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ISRO: 'अगले 10 वर्षों में अंतरिक्ष बाजार का 10% हासिल करना आसान काम नहीं', पूर्व इसरो प्रमुख सोमनाथ का बयान

स्थानीय लोग कर रहे अनंत अंबानी का सम्मान
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी को उनकी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों का बहुत सम्मान मिल रहा है। कई लोग उनके साथ कुछ दूरी तक पैदल चले, कुछ ने भगवान द्वारकाधीश की तस्वीरें दीं और कुछ लोग अपने घोड़े लेकर फोटो खिंचवाने भी आए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्ती से मिले अनंत अंबानी - फोटो : ANI
हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ भी कर रहे अनंत
अनंत अंबानी की ये पदयात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि अनंत ने इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद पूरी हिम्मत से शुरू किया है। उन्हें कशिंग सिंड्रोम (एक दुर्लभ हार्मोन संबंधी बीमारी), मोटापा, अस्थमा और फेफड़ों की गंभीर बीमारी है। इसके बावजूद वे भक्ति के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान वे हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का पाठ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Online Gaming पर सख्त कार्रवाई: ऑनलाइन मनी गेमिंग संस्थाओं की 357 वेबसाइट/यूआरएल ब्लॉक, 126 करोड़ रुपये फ्रीज
 
कई अहम जिम्मेदारियां निभा रहे अनंत अंबानी
अनंत अंबानी धार्मिक रूप से बहुत आस्थावान हैं। वे बद्रीनाथ, केदारनाथ, कामाख्या, नाथद्वारा, कालीघाट और कुंभ मेले जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं और वहां दान भी करते हैं। धार्मिक आस्था के साथ-साथ अनंत बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वे रिलायंस की रिफाइनरी और नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वंतारा नाम से एक पशु संरक्षण केंद्र भी शुरू किया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें